मंगलवार, 29 मार्च 2011

गंगा का वजूद २०३० तक ख़त्म. औद्योगिक विकास पर ताली बजाइए

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की रिपोर्ट है कि गंगा  दुनिया की  'खतरे में शीर्ष दस नदियों' से एक है.गंगोत्री ग्लेशियर, 30.2 किमी लंबा, एक सबसे बड़ा हिमालयी ग्लेशियरों से एक है.  यह 23 मीटर की एक खतरनाक दर / वर्ष की दर से पीछे हटता जा रहा है . यह भविष्यवाणी की गई है कि वर्ष 2030 तक ग्लेशियर गायब हो जायेगा. और इसके साथ ही गंगा का अस्तित्व भी.
अब सवाल उठता है की गंगा पर बने स्थानीय परियोजनाओं का क्या औचित्य है. स्थानीय विकास के नाम पर जो मनमानी हरकत की जा रही है उसका एक विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूँ. 
बाँध बनाने के बाद उत्पन्न परिस्थितियां 
१. जल स्रोतों की कमी  
२. घरों में दरारें. . (यह  क्षेत्र  भारत में भूकंप के सबसे अधिक संभावना वाले क्षेत्र है.) इस तरह के घरों में  रहने वाले लोगों के लिए जीवन  असुरक्षित हो गया है.
३.आजीविका और आय का अंत.
४.चराई भूमि और जंगलों की कमी है जिस पर पहाडी लोग   निर्भर करते हैं.
५.   प्राकृतिक सौंदर्य का  सामान्य विनाश पर्यटन के माध्यम से आजीविका का अंत, भूस्खलन
६. स्थानीय संस्कृति का अंत जो गंगा के आसपास केंद्रित है.
टिहरी में भिलंगना नदी को लगभग ख़त्म कर दिया गया है. इसका कारण भागीरथी और भिलंगना के संगम पर बना विशालकाय बाँध है.इस तरह गंगा को अब विषैला बना दिया गया है.गंगा कभी  शुद्ध गुणों के लिए प्रसिद्ध थी .  परंपरागत रूप से यह एक ज्ञात तथ्य यह है कि गंगा जल में कभी कीड़े नही पड़ते  वैज्ञानिक अध्ययनों से इस तथ्य की पुष्टि होती है.उसमे अब कीड़े ही कीड़े दीखते है.
दूसरी नदियों के भी बुरे हाल है यमुना पर कब्ज़ा करके शहर का फैलाव किया जा रहा है गोमती के अन्दर कूड़ा भर कर वह मकान तक निर्मित कर लिए गए. शिप्रा चम्बल के भी यही हाल है पहाड़ों पर के घने वन काट  डाले गए है और वहा रिसोर्ट बना दिए गए.

गंगा का  भावात्मक पक्ष :
कृष्ण वाणी है, "जल स्रोतों में  मैं गंगा हूँ."
स्वामी विवेकानंद ने कहा - 'हिन्दू धर्म का गठन गीता और  गंगा' ..
मौत के समय  से एक अरब लोगों को अपने होंठों पर उसके पानी की बूंद लालसा.
विदेशी भूमि से भी लोग उसके प्रवाह में अपनी राख तितर बितर और खुद को धन्य मानते हैं.
ऐसी गंगा मरने के कगार पर पहुच गयी है और औद्योगिक विकास की कोई नयी गंगा बह रही है

शनिवार, 26 मार्च 2011

मानव सभ्यता का बैक गीयर बनाम नगरीकरण



मुद्दे पर चर्चा से पूर्व ग्रामीण और नगरीय संरचना में आधारभूत भेद समझ ले नागरिक अर्थव्यवस्था का अधर द्वितीयक अथवा तृतीयक सेवाएँ होती है जबकि गाँव कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था पर आधारित होता है.
जब नगरो का फैलाव शुरू होता है तो सीधे तौर पर इसका निशाना कृषि योग्य जमीन होती है.विकास का जो पैमाना बनाया गया है वह अदौगीकरण पर आधारित है अर्थात अधिकाधिक उद्योगों कई स्थापना और कृषि पर न्यूनतम निर्भरता .स्वतंत्रता के पश्चात् हिदुस्तान कई सकल आय में खेती का हिस्सा लगभग ६५ परसेंट थी जो घटते घटते आज २२ परसेंट पर आ गयी है.यह कोई सकारात्मक संकेत नही है अमेरिका में जरा सा बैक फेल क्या हुए मंदी  आ गयी जबकि इसका असर भारत में कम दिखा. इसका कारण आज भी २२ परसेंट वाला  हिस्सा ही है. नगरो के साथ उपनगरीय क्षेत्रों का अंधाधुंध फैलाव माल कल्चर सेज ग्रामीण क्षेत्रो में बड़े बड़े उद्योगों कई दखलंदाजी खेती योग्य भूमि को बंजर बनाने का ही कार्य कर रही है  जबकि एक ओर  सरकार बंजर जमीनों को उपजाऊ बनाने में अरबों रूपये खर्च कर रही है.नगरो का अनायास विस्तार का अजगरी स्वरुप मात्र ग्रामीण भूमि  को ही नही निगल रहा है बल्कि यह उस भूमि से सम्बंधित तकनीक  मान्यताओं और प्रकार्यों  के साथ न जाने क्या क्या निगल रहा है  
नगरो  को कभी महान दार्शनिक रूसो ने सभ्यता के परनाले की संज्ञा दी थी. अर्थात ये वे केंद्र हुआ करते थे जहा मानव का उद्विकास तीव्रता से होता था. वर्तमान समय में नगर भ्रस्टाचार  धर्मान्धता नैतिक पतन तथा विनाश के केंद्र बन गए है. अपने चरमराते इन्फ्रास्त्रक्चर से जूझते शहर अपने अस्तित्व की  लड़ाई लड़ रहे है.  एक आम शहरी २४ घंटे में तकरीबन १८ से १९ घंटे हांफ हांफ कर काम करता है और इसका उसे अनुकूल परिणाम भी नही मिलता . पारिवारिक सदस्यों से अंतर्क्रिया न होने के फलस्वरूप पारिवारिक विघटन जैसी समस्याए अपने चरम बिंदु पर पहुच चुकी है. इस बात से इनकार नही किया जा सकता की शहरो का जनसँख्या घनत्व बढाने में आस पास के गांवो से आये हुए लोगो की कम भूमिका नही किन्तु यही प्रक्रिया छोटे शहरो से बड़े शहरो की तरफ माईग्रेट करने वाले शहरियों पर लागू होती है. अतः गांवो पर  शहरों की  जनसँख्या में इजाफा करने वाले लगाए गए आरोप  निराधार हैं. तो क्या यह माना जाय की अब नगर अपने अस्तित्व के बचाव के लिए गांवो को विकल्प के रूप में देख रहे है. यदि ऐसा है (जैसा की विमर्श इंगित करता है)तो मानव सभ्यता बैक गीयर में लग गयी है . 



सोमवार, 14 मार्च 2011

जापान में सुनामी के निहितार्थ

जापान  में सुनामी की वजह से जो तबाही हुई उसके अपने कुछ निहितार्थ है . हालाँकि सुनामी के बारे में बहुत कुछ लिखा सुना गया पर मै एक समाज वैज्ञानिक के दृष्टिकोण से अपना मत प्रस्तुत कर रहा हूँ

१. तथाकथित भविष्य वाचको एवं उनके समर्थको के मुंह पर तमाचा -
नया साल शुरू होते ही तमाम ज्योतिषियों पीरो और पोंगा पंडितो की फौज दुनिया का भविष्य बताने लग जाती है. लोग भी बड़े तल्लीनता के साथ भविष्य जानने में रत हो जाते है. कोई ऐसा भविष्य वाचक ने सुनामी के बारे में जानकारी नही दी क्या उसे तब गृह नक्षत्रो की चाल का पता नही लग पाया. इससे  सिद्ध होता है कि ये लोग वास्तव में जनता को मूर्ख बना कर अपना उल्लू सीधा करते है.

२. संस्कृति प्रकृति के आधीन है -  संसार में जो कुछ मानव निर्मित है  वह सब मनाव कृत -संस्कृति  है . संस्कृति दो प्रकार की होती है प्रथम मूर्त जिसमे सुई से लेकर हवाई जहाज तक  सम्मिलित है और यह सभ्यता के स्तर का भी मानदंड बन जाती है ....द्वितीय अमूर्त जिसमे वैचारिक  बातें आती है मानव चाहे सृष्टि को रचने या बदलने का दंभ पाले लेकिन सत्यता यह है कि प्राकृतिक  शक्ति के सम्मुख उसे नत होना ही पड़ता है .एक बात स्पष्ट कर दू कि प्रकृति की अधीनता में ही मानव कल्याण छिपा है.

३.विकास का प्राथमिक  पैमाना औद्योगीकरण नही है- 
जो देश जितना  औद्योगिक होगा वह समग्रतः  विकसित होगा यह एक मिथक है. वस्तुतः विकास का पैमाना मानव की चेतना सहनशीलता और सामंजस्य करने की क्षमता पर आधारित है इसके पश्चात कोई भी प्रक्रिया सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है.

४. प्रकृति की भाषा को समझो-
 सुनामी के माध्यम से प्रकृति ने अपनी बात मानव के समक्ष रखी है जिसे विनम्रता पूर्वक प्रकृति को  समझना और अनुपालन करना अनिवार्य होना चाहिए

मंगलवार, 8 मार्च 2011

वर्ष २००१ से अचानक पर्यावरण में कार्बन डाई आक्साइड की उपस्थिति खतरनाक ढंग से बढ़ना शुरू हुई है


धरती में  कार्बन  डाई आक्साईड सोखने की एक अद्भुत क्षमता  है जिससे वातावरण में संतुलन बना रहता है और तापक्रम का नियंत्रण प्राकृतिक तरीके से होता रहता है. धरती की इस क्षमता को बढाने का कार्य पेड़ करते है पेड़ो के अभाव में यह क्षमता घटती जाती
है वन एवं समुद्र मानव द्वारा उत्सर्जित कार्बन डाई आक्साइड का लगभग ५० परसेंट सोख लेते है. वर्ष २००१ से अचानक पर्यावरण में कार्बन डाई आक्साइड की उपस्थिति खतरनाक ढंग से बढ़ना शुरू हुई है एक शोध के अनुसार २००० से २००७ के मध्य तक यह क्षमता २७ परसेंट तक आ गयी है. वर्ष २००६ से इसका असर खतरनाक ढंग से अन्तातिका पर पड़ रहा है ताप क्रम बढ़ने से ग्लेसियर पिघल रहे है वैज्ञानिको का अनुमान है की २१०० तक ३३% अन्न्तार्तिका की बरफ पिघल जायेगी. इससे समुद्री सतह में १.४ मीटर तक ऊपर उठ जायेगी. 
इसके साथ साथ कार्बन उत्सर्जन का सबसे बुरा असर मौसम चक्र पर दिख रहा है 
एक नजर उत्सर्जन करने वाले देशो की स्थिति पर 

अमेरिका  ---६०४९( मिलियन टन)
चीन        ---- ५०१०( मिलियन टन)
रूस         ---- १५२५( मिलियन टन)
भारत      ----१३४३( मिलियन टन)
जापान    ----१२५८( मिलियन टन)
जर्मनी    ----  ८०९ ( मिलियन टन)
कनाडा    ----  ६३९ ( मिलियन टन)
ब्रिटेन      ---- ५८७( मिलियन टन)
द कोरिया ----   ४६६( मिलियन टन)
इटली       ----   450( मिलियन टन)


मजे की बात यह है की कार्बन उत्सर्जन को औद्योगिक विकास का पैमाना मन जाता है. सुधी पाठको इस  इस दिशा  में सार्थक पहल करनी होगी नहीं तो नयी धरती ढूढने  के लिए तैयार रहे जोकि संभव नही है